Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इधर यूक्रेन की सेना रूस के अंदर तक घुसी, उधर पुतिन ने दनादन बरसाई मिसाइलें; अब जेलेंस्की ने मांगे खतरनाक हथियार

    By Agency Edited By: Sachin Pandey
    Updated: Tue, 03 Sep 2024 12:34 AM (IST)

    Russia-Ukraine War रूस और यूक्रेन की जंग में घटनाक्रम लगातार तेजी से बदल रहे हैं। एक ओर जहां रूस में यूक्रेनी सेना अंदर घुस रही है तो दूसरे मोर्चे पर रूस भी लगातार यूक्रेन पर बढ़त बना रहा है। पुतिन ने दावा किया कि पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना प्रतिदिन कई वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर रही है।

    Hero Image
    रूस यूक्रेन के 18 प्रतिशत से ज्यादा हिस्से पर कब्जा कर चुका है।

    रॉयटर्स, कीव। रूस ने सोमवार सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक बार फिर बड़ा हवाई हमला किया। बड़ी संख्या में छोड़ी गई मिसाइलों से कीव की नागरिक सुविधाओं और घरों को नुकसान हुआ है। इस हमले में हताहतों की संख्या का अभी पता नहीं लगा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन में रूसी सेना तेजी से आगे बढ़ रही है। पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना प्रतिदिन कई वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर रही है। रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पोक्रोव्स्क शहर पर कब्जे से कुछ ही किलोमीटर दूर है। पुतिन ने यह बात सेकेंड्री स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कही है।

    युक्रेन के 18 फीसदी हिस्से में रूस का कब्जा

    विदित हो कि ढाई वर्ष की लड़ाई में रूस यूक्रेन की 18 प्रतिशत से ज्यादा भूमि पर कब्जा कर चुका है। यूक्रेन की वायुसेना ने दावा किया है कि उसने 35 में से 22 रूसी मिसाइलों और 23 में से 20 हमलावर ड्रोन आकाश में ही नष्ट कर दिए। रूस ने पूर्व की भांति इस बार भी हमले में कई तरह की मिसाइलों का इस्तेमाल किया। इनमें कई तरह की क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलें थीं।

    इस हमले में कीव के जलापूर्ति केंद्र और एक मेट्रो स्टेशन को नुकसान हुआ है। इससे कई इलाकों की जलापूर्ति बाधित हुई है। हमले के शिकार हुए मेट्रो स्टेशन से जुड़ी टनल में तमाम लोग रूसी हमलों से बचने के लिए छिपा करते थे। रूसी हमले की चपेट में कीव का एयरपोर्ट और सोलोमियांस्की का रेलवे स्टेशन भी आया है।

    जेलेंस्की ने मांगे हथियार

    खार्कीव में शॉपिंग मॉल और स्पो‌र्ट्स सेंटर पर मिसाइल हमलों में 47 लोग घायल हुए हैं। बीते सात दिनों में यह यूक्रेन पर रूस का चौथा बड़ा हमला था। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी हमलों का जवाब देने के लिए सहयोगी देशों से लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार मांगे हैं।

    पुतिन पहुंचे मंगोलिया

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को मंगोलिया पहुंच गए। यहां पर वह चीन के लिए प्रस्तावित गैस पाइपलाइन के निर्माण के संबंध में वार्ता करेंगे। यह पाइपलाइन रूस से मंगोलिया होते हुए चीन जाएगी। अगर यह वार्ता सफल होती है तो वह रूस और चीन के लिए बहुत फायदे का सौदा होगा। इसके जरिये रूस साइबेरिया से प्रतिवर्ष 50 अरब क्यूबिक मीटर प्राकृतिक गैस की आपूर्ति चीन को करेगा।

    इस आपूर्ति से रूस के उस नुकसान की भरपाई होगी जो यूरोप को गैस की बिक्री रुकने से उसे हुई है। यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में यूरोप ने रूसी गैस की खरीद बंद कर दी है। पुतिन की यह यात्रा अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के जारी अरेस्ट वारंट के बीच हो रही है।

    यूक्रेन ने की गिरफ्तारी की मांग

    पुतिन पर युद्ध अपराध और यूक्रेनी बच्चों को अगवा करके रूस ले जाने के आरोप हैं। यूक्रेन ने मंगोलिया से पुतिन को गिरफ्तार करने के लिए कहा है। विदित हो कि मंगोलिया अंतराष्ट्रीय न्यायालय को मान्यता देने वाला देश है और इसके कारण अरेस्ट वारंट का सम्मान करना उसकी जिम्मेदारी है।